अंतर्राष्ट्रीय

यूनेस्‍को ने 46वें विश्‍व विरासत समिति सत्र में विश्‍व विरासत सूची में 25 नए ऐतिहासिक स्‍थलों को शामिल किया

इस वर्ष यूनेस्‍को ने नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 46वें विश्‍व विरासत समिति सत्र में विश्‍व विरासत सूची में 25 नए ऐतिहासिक स्‍थलों को शामिल किया। इसके अलावा समिति ने दो महत्‍वपूर्ण संशोधनों को भी औपचारिक रूप दिया है। इनमें आज जापान का सादो द्वीप सोने की खदानें, थाईलैंड का फु फ्राबाट ऐतिहासिक पार्क, दक्षिण अफ्रीका का मानवाधिकार, मुक्ति और सुलह के लिए नेल्सन मंडेला विरासत स्थल, इटली के वाया एपिया और चीन के पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस सहित 13 नए स्‍थल शामिल किए गए हैं। 19 स्‍थलों को सांस्‍कृतिक विरासत स्‍थल के रूप में शामिल किए गए हैं, जबकि 4 स्‍थल प्राकृतिक श्रेणी और 2 मिश्रित श्रेणी में शामिल किए गए हैं। भारत के असम के मोइदाम्‍स को कल भारत के 43वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया। मोइदाम्स ने सबसे अधिक विश्व धरोहर संपत्तियों के मामले में देश को वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर पहुंचा दिया है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

12 मिनट ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

14 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

14 घंटे ago