यूनिसेफ (भारत) ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना नया राष्ट्रीय दूत नियुक्ति किया। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्ष 2014 से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की भारत इकाई से जुड़ीं करीना कपूर प्रत्येक बच्चे के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और लैंगिक समानता के अधिकार को आगे बढ़ाने में गैर-लाभकारी संगठन का समर्थन करेंगी। करीना कपूर (43) ने एक बयान में कहा, ‘‘इस दुनिया की भावी पीढ़ी यानी बच्चों के अधिकारों जितनी महत्वपूर्ण कोई अन्य चीज नहीं है। अब भारत के राष्ट्रीय दूत के रूप में यूनिसेफ के साथ अपना जुड़ाव जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है।’’
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने फिलीपींस के सेबू…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस),…