बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज सिंगापुर में इन्वेस्ट इंडिया के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज सिंगापुर में इन्वेस्ट इंडिया के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 और 5 सितंबर, 2024 को सिंगापुर की अपनी यात्रा के दौरान वहां इन्वेस्ट इंडिया कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी, उसी के बाद, आज कार्यालय का उद्घाटन हुआ। सिंगापुर कार्यालय इन्वेस्ट इंडिया का पहला विदेशी कार्यालय है। यह महत्वपूर्ण कदम निवेश साझेदारी को गहरा करने और वैश्विक निवेशकों के लिए भारत के साथ जुड़ना आसान बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिंगापुर कार्यालय भारत में निवेश करने की इच्छुक उस क्षेत्र की कंपनियों के लिए एक समर्पित संपर्क केंद्र के रूप में काम करेगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘सिंगापुर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है, और यह कार्यालय सिंगापुर और पूरे आसियान क्षेत्र के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के हमारे प्रयासों में एक नया अध्याय है। हम आने वाले महीनों में इन्वेस्ट इंडिया के और अधिक विदेशी कार्यालय खोलने की योजना बना रहे हैं, इसका उद्देश्य वैश्विक निवेशकों को भारत की गतिशील और बढ़ती अर्थव्यवस्था तक निर्बाध पहुंच प्रदान करना है।’’

Editor

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

6 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) का लाभ उठाने का आग्रह किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…

7 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाइयों की स्थिति की समीक्षा की

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…

7 घंटे ago

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की…

8 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

8 घंटे ago