बिज़नेस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 30 जून से 5 जुलाई तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन 30 जून से 5 जुलाई 2025 तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

स्पेन के सेविले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन विकास के लिए वित्तपोषण पर संयुक्त राष्ट्र के चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (एफएफडी4) में भाग लेंगी और भारत की ओर से वक्तव्य देंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री सेविले में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंच नेतृत्व शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी और मुख्य भाषण देंगी। इस शिखर सम्मेलन का विषय “एफएफडी4 के परिणाम से कार्यान्वयन तक: अनवरत विकास के लिए निजी पूंजी की क्षमता का दोहन” है। एफएफडी4 के दौरान निर्मला सीतारामन जर्मनी, पेरू और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ मंत्रियों और यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी।

पुर्तगाल के लिस्बन में केंद्रीय वित्त मंत्री की पुर्तगाल के वित्त मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। इसके अलावा वह प्रमुख निवेशकों और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत करेंगी।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में, न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) में भारत की ओर से गवर्नर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन एनडीबी की 10वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगी। निर्मला सीतारामन ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और उन देशों के केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक (एफएमसीबीजी) में भी भाग लेंगी।

एनडीबी बैठक में निर्मला सीतारामन “विकासशील देशों (ग्लोबल साउथ) के लिए एक प्रमुख बहुपक्षीय विकास बैंक का निर्माण” विषय पर एनडीबी फ्लैगशिप गवर्नर्स सेमिनार को संबोधित भी करेंगी।

एनडीबी बैठकों के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया और रूस के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संघों के साथ चर्चा की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में…

52 मिन ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह…

2 घंटे ago

NHAI ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

एनएचएआई ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के लिए आज राज्य प्रशासन…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में किसानों से ‘चौपाल पर चर्चा’ की

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तर प्रदेश के मोगा ढाबा, रामपुर में किसानों…

3 घंटे ago