भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना की घोषणा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज त्रिपुरा में लड़कियों के लिए दो नई योजनाओं, मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना की घोषणा की।

जेपी नड्डा ने त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के लगातार सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज अगरतला में विशाल रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना के अन्‍तर्गत, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार में बालिका के जन्‍म पर राज्य सरकार बांड के रूप में उसके नाम पर 50 हजार रुपये जमा करेगी। बालिका के 18 वर्ष पूरे होने पर उसे कुल 10 लाख रुपये मिलेंगे।

छात्राओं के लिए दूसरी योजना मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना के अन्‍तर्गत त्रिपुरा बोर्ड, केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड और आईसीएसई परीक्षा में बैठने वाली 140 मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इन दोनों योजनाओं की परिकल्पना की है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

9 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

11 घंटे ago