भारत

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने कल नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल से पहले राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की

केन्‍द्रीय गृह सचिव गोविन्‍द मोहन ने कल होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक की।

गृह मंत्रालय ने देश के 244 वर्गीकृत नागरिक सुरक्षा जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्‍यास और पूर्वाभ्‍यास आयोजित करने का निर्णय लिया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस मॉक ड्रिल का मुख्‍य उद्देश्‍य हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली को परखना है।

कल होने वाली इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी देने वाली प्रणालियों की प्रभावशीलता का आकलन किया जाएगा, वायुसेना के साथ हॉटलाइन और रेडियो संचार लिंक का संचालन किया जाएगा। साथ ही नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का भी परीक्षण होगा। इसके अलावा अभ्यास में हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों और छात्रों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। क्रैश ब्लैकआउट उपायों के प्रावधान के अलावा, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को छिपाने और निकासी योजना को अपडेट करने और उसका पूर्वाभ्यास करने का प्रावधान भी इस मॉक ड्रिल में शामिल है। देशभर में एनसीसी कैडेट भी कल होने वाले इस अभ्यास में भाग लेंगे। आकशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कहा की एनसीसी कैडेट आग लगने जनरल की स्थिति में बचाव कार्यों और आपात स्थिति में राहत से जुड़े मॉक ड्रिल में भाग लेंगे।

इस बीच कल होने वाली इस ड्रिल से पहले दिल्ली में, कनॉट प्लेस सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शहर कल के अभ्यास के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी कल होने वाली ड्रिल से पहले आज तैयारियां की जा रही है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

39 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

41 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

43 मिनट ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago