भारत

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव ने महाकुंभ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के सचिव संजय जाजू ने गुरुवार को दिव्य -भव्य -डिजिटल एकता का महाकुंभ में भारत सरकार की दस साल की उपलब्धियों, लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी श्रद्धालु जन को देनें के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गयी डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश पावन भूमि महाकुम्भ में पधारने वाले श्रद्धालु जन को प्रदान कर रही है। उन्होंने प्रदर्शनी में दृश्य -श्रव्य माध्यम से बतायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया और समुन्द्र मंथन के प्रतीकात्मतक स्टैच्यू की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में विकास के साथ विरासत भी है।

सचिव संजय जाजू ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रदर्शनी पंडाल में लगायी गयी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप की डिजिटल प्रदर्शनी एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रकाशन विभाग के स्टाल का भी अवलोकन किया।

प्रकाशन विभाग के स्टाल पर जब उनकी निगाह बाल भारती पत्रिका पर पड़ी तो उन्होंने पत्रिका को अपने हाथ में लेकर अपने बचपन की यादों को ताजा किया और साथ ऐसी पत्रिकाओं के हो रहे प्रकाशन पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने प्रदर्शनी में डिजिटल सेल्फी स्क्रीन पर सेल्फी लिया और दर्शकों को भी सेल्फी लेने के लिये प्रेरित किया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ के निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने सचिव एवं अन्य गणमान्य जन का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया और प्रदर्शनी की गतिविधियों की जानकारी प्रदान किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग…

11 घंटे ago

CCI ने ओपल बिडको पीटीई लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी पीटीई लिमिटेड में शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ओपल बिडको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड में…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रि‍मंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 62,500 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय…

13 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी – सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर उद्योगों को दीर्घकालिक नीतिगत समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने ओडिशा और झारखंड के चार जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 145 किलोमीटर की वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

13 घंटे ago