भारत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने CWC द्वारा प्रकाशित ‘भारत में बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्र का आकलन’ का विमोचन किया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा प्रकाशित एक प्रकाशन ‘भारत में बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्र का आकलन’ का विमोचन किया।

जल संसाधन के क्षेत्र में भारत के एक प्रमुख तकनीकी संगठन सीडब्ल्यूसी ने 1986-2022 की अवधि के लिए उपग्रह चित्रों का उपयोग करके बाढ़ की सभी घटनाओं को कैप्चर करके वैज्ञानिक अध्ययन किया है। इस प्रकाशन से पता चलता है कि विभिन्न संरचनात्मक उपायों को अपनाकर देश में लगभग 20.5 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र को बाढ़ से बचाया गया है। इसके अलावा, 1986-2022 की अवधि के विश्लेषण के अनुसार देश में लगभग 21 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

इस प्रकाशन में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जिलेवार विवरण दिया गया है। यह बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों के विकास, बाढ़ प्रबंधन रणनीतियों के अग्रिम विकास, आपातकालीन प्रत्युत्तर के उपायों की योजना बनाने और बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए उपयोगी होगा। इसलिए यह बाढ़ से निपटने वाले योजनाकारों, नीति निर्माताओं, आपदा प्रबंधकों, राहत एजेंसियों, शिक्षाविदों आदि को बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न उपाय करने और आगे उचित बाढ़ सुरक्षा कार्य करने में मदद करेगा।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में सचिव (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण) देबाश्री मुखर्जी, अध्यक्ष (केंद्रीय जल आयोग) कुशविंदर वोहरा और जल शक्ति मंत्रालय तथा सीडब्ल्यूसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

3 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

3 घंटे ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

3 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago