भारत

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2024 के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​तथा पूर्व राज्य मंत्री वी. के. सिंह की उपस्थिति में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2024 के अंतर्गत देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को और विस्तार देते हुए किया गया है। इसके साथ ही यह ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत साफ-सुथरे एवं हरित भारत को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है, जिसे साल 2014 में इसके शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के महत्वपूर्ण अवसर पर प्रारंभ किया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्ष मल्होत्रा ​​ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के दुहाई इंटरचेंज पर वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर नितिन गडकरी द्वारा सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।

इस मौके पर नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी शामिल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना और विद्युत चालित वाहनों को बढ़ावा देना, प्रदूषण को कम करने तथा हमारे जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

केंद्रीय मंत्री ने पारिस्थितिकी और पर्यावरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वाहनों से निकलने वाला जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन अर्थात धुआं प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत है। यह प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और जीवन की प्रत्याशा को कम करता है। ऐसी स्थिति में सभी के लिए स्वस्थ व बेहतर जीवन शैली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदूषण के स्तर को कम करना हमारी जिम्मेदारी है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दुहाई इंटरचेंज के पास बांस और घने वृक्षारोपण वाले दो स्थानों का भी दौरा किया। उन्होंने इन दोनों स्थानों पर पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की 100 प्रतिशत जीवित रहने की दर की प्रशंसा की।

इस अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने भी पौधरोपण किया। इसी कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई और एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों द्वारा भी कार्यक्रम स्थल पर लगभग 1000 पेड़ लगाए गए। पर्यावरण को टिकाऊ बनाने का संदेश देते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई और एनएचआईडीसीएल के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों ने भी अपने-अपने कार्यालयों पर वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बांस के पौधे लगाने, सघन वृक्षारोपण और ऊर्ध्वाधर भूनिर्माण पहल के माध्यम से हरित गलियारे बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टिकाऊ पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चालू वर्ष के दौरान करीब 46 लाख पेड़ लगाए हैं। इसके अलावा, प्राधिकरण जापानी पद्धति मियावाकी वृक्षारोपण को अपना रहा है और उसने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 53 एकड़ भूमि पर आठ स्थानों पर 4 लाख पेड़ लगाए हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पर्यावरण अनुकूल ‘बांस क्रैश बैरियर’ का उपयोग करने के लिए एक अनूठी पहल की है। विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 10 किलोमीटर लंबे हिस्से में ‘बांस क्रैश बैरियर’ सफलतापूर्वक स्थापित किये गए हैं।

इस वर्ष के स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान में 30,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टिकाऊ राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए हरित राजमार्ग (वृक्षारोपण, प्रत्यारोपण, सौंदर्यीकरण व रखरखाव), नीति 2015 के कार्यान्वयन के बाद से राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 4 करोड़ पेड़ लगाए हैं और लगभग 70,000 पेड़ों को प्रत्यारोपित किया है।

इस अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई और एनएचआईडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू

आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…

4 घंटे ago

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की अटलांटा में हुई बैठक

अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…

4 घंटे ago

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…

4 घंटे ago

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…

4 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

1 दिन ago