केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज उत्तर भारतीय वस्त्र अनुसंधान संघ (निट्रा) का दौरा किया और परिसर में उगाई जा रही मिल्कवीड (आक) की फसल का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने आक/मिल्कवीड पर निट्रा के अग्रणी अनुसंधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें वस्त्र क्षेत्र में क्रांति लाने की क्षमता है। मंत्री ने यह भी बताया कि यह आधुनिक युग के रेशों में से एक है और निट्रा ने इस तकनीक को पहले ही कई प्रमुख कंपनियों को हस्तांतरित कर दिया है और इसे अपनाने के लिए अन्य कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।
इस यात्रा के दौरान, गिरिराज सिंह ने गाजियाबाद स्थित एनआईटीआरए में स्थापित भारत की पहली मैनिकिन फ्लेम टेस्ट प्रणाली को औपचारिक रूप से राष्ट्र और उद्योग जगत को समर्पित किया। मंत्री महोदय नेनव स्थापित मैनिकिन फ्लेम टेस्ट प्रणाली के बारे मेंकहा कि इससे न केवल कपड़ा उद्योग, बल्कि इस्पात, तेल, गैस, पेट्रोलियम, रेलवे और रसायन क्षेत्र को भी लाभ होगा। यह परीक्षण प्रणाली उच्च जोखिम वाले वातावरण में कामगारों के जीवन की रक्षा करने में मदद करेगी।
एनआईटीआरए के महानिदेशक डॉ. एमएस परमार ने कहा कि यह तकनीक सुरक्षात्मक कपड़ों के महत्व को मजबूत करती है और विभिन्न उद्योगों के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक वस्त्र के सटीक प्रकार को निर्धारित करने में मदद करती है।
अंत में, केंद्रीय मंत्री ने उद्योगों से मिल्कवीड-आधारित और अधिक उत्पाद विकसित करने और भारत एवं विदेशों में एनआईटीआरए के अनुसंधान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। सभी औद्योगिक क्षेत्रों को भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत सुरक्षात्मक वस्त्र उत्कृष्टता केंद्र, एनआईटीआरए द्वारा प्रदान की जाने वाली मैनिकिन फ्लेम टेस्ट सुविधा और अन्य सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
बहुप्रतीक्षित नए कोटा एयरपोर्ट का भूमि पूजन शनिवार को शंभुपुरा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,…
भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस तरंगिणी 06 मार्च 2026 को श्रीलंका नौसेना के…
मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात में लू…
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च से शुरू होगा। सत्र के पहले…
नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में प्रचंड जीत की ओर…
पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष के आठवें दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमरीका-इस्राएल…