भारत

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने NSTI बेंगलुरु में नए छात्रावास भवन का उद्घाटन किया

कौशल विकास के लिए समावेशी और सुरक्षित आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने आज राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) (सामान्य), बेंगलुरु में नवनिर्मित छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। यह छात्रावास प्रशिक्षुओं को सुरक्षित और सुगम आवासीय सुविधा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि 2047 में विकसित भारत के संकल्प का कौशल विकास केंद्र बिंदु है, इसलिए युवाओं को भविष्य के लिए कौशलयुक्त बनाने में उच्च गुणवत्ता के प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एनएसटीआई बेंगलुरु में छात्रावास का उद्घाटन उत्साहपूर्ण और समावेशी स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है, जहां प्रशिक्षु बाधारहित वातावरण में सीख सकते हैं, नवाचार कर सकते हैं और चौथी औद्योगिक क्रांति और विनिर्माण के साइबर-भौतिक परिवर्तन – उद्योग 4.0 के लिए अपने को तैयार कर सकते हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि संस्थान के प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत के दौरान उनमें जुनून और प्रतिबद्धता देखी और केवल ऐसी ही पहल से उन्हें और प्रेरित किया जा सकता है।

11 करोड़ छह लाख रुपये की लागत से निर्मित, नवनिर्मित छात्रावास 3,423.23 वर्ग मीटर में स्थित है और इस तिमंजिला भवन में दो बिस्तरों वाले 30 कमरे हैं, जिनमें 60 प्रशिक्षु रह सकते हैं। उन्हें आराम, सुरक्षा और प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए तैयार किये गये इस आवासीय केंद्र में अध्ययन कक्ष, सामुदायिक क्षेत्र और मनोरंजन कक्ष जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। इसका आधुनिक, ऊर्जा-दक्ष डिज़ाइन, विश्व स्तरीय कौशल विकास केंद्र स्थापित करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो सभी प्रशिक्षुओं को अनुकूल प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करता है।

उद्घाटन समारोह में केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की महानिदेशक (प्रशिक्षण) त्रिशालजीत सेठी, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग की आयुक्त डॉ. रागप्रिया आर., केंद्रीय लोक निर्माण विभाग बेंगलुरु के अपर महानिदेशक एनएनएसएस राव, उप महानिदेशक (दक्षिण क्षेत्र) अनिल कुमार और क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय (आरडीएसडीई) कर्नाटक के क्षेत्रीय निदेशक एनआर अरविंदन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) बेंगलुरु, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय का एक प्रमुख संस्थान है, जो प्रमुख उद्योग क्षेत्रों में उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस छात्रावास के निर्माण से देश भर के प्रशिक्षुओं को आधुनिकतम सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे भारत के कौशल भारत मिशन में और सुदृढ़ता आयेगी। यह बेहतर कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करने की सरकार की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है। भारत के युवाओं को उभरते रोजगार अवसरों के लिए आवश्यक योग्यताओं से युक्त बनाकर इससे अंततः देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

3 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

3 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

5 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

5 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

5 घंटे ago