भारत

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कर्नाटक के विद्युत क्षेत्र की समीक्षा की, वित्तीय सुधारों और स्मार्ट मीटर रोलआउट को तेज करने का आग्रह किया

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक राज्य के विद्युत क्षेत्र की व्यापक समीक्षा की। समीक्षा बैठक में माननीय केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, कर्नाटक के माननीय ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज तथा भारत सरकार, राज्य सरकार और आरईसी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान राज्य सरकार ने कर्नाटक में विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। विद्युत उत्पादन मिश्रण, ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचे के लिए राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) में चुनौतियों और वितरण बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए समर्थन की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राज्य को बिजली उत्पादन मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते हिस्से के लिए बधाई दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका यहा दौरा जमीनी स्तर के मुद्दों को बेहतर ढंग से समझने और राज्य में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के लिए नई पहलों की खोज करना है।

मंत्री महोदय ने राज्य से अपनी विद्युत वितरण कंपनियों के वार्षिक वित्तीय नुकसान को कम करने और लागत-आधारित टैरिफ लागू करने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने सरकारी विभागों से संबंधित बकाया और सब्सिडी के समय पर भुगतान के महत्व को रेखांकित किया और राज्य को अगस्त 2025 तक सरकारी प्रतिष्ठानों, स्थानीय निकायों और कॉलोनियों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पूरी तरह से लगाने की सलाह दी। उन्होंने सरकारी बिजली बकाया के कुशल प्रबंधन के लिए एक केंद्रीकृत भुगतान तंत्र की जरूरत पर भी जोर दिया।

मनोहर लाल ने राज्य सरकार को वाणिज्यिक, औद्योगिक और अन्य उपभोक्ता श्रेणियों के लिए स्मार्ट मीटरिंग के रोलआउट को समयबद्ध तरीके से तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचे को बाधित करने वाले आरओडब्ल्यू मुद्दों के शीघ्र समाधान की सलाह दी और भारत सरकार द्वारा जारी मुआवजा तंत्र को अपनाने का आह्वान किया।

मंत्री महोदय ने कर्नाटक के विद्युत क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भारत सरकार से निरंतर समर्थन मिलने का आश्वासन दिया तथा राज्य और यहां के लोगों के कल्याण और विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Editor

Recent Posts

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

4 मिनट ago

इंडिया पोस्ट और इंडिगो ने डिजिटल डिटॉक्स अभियान के साथ आसमान में पोस्टकार्ड पहुंचाना शुरू किया

तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में हस्तलिखित संचार के आनंद को पुनर्जीवित…

10 मिनट ago

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु…

12 मिनट ago

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

4 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

4 घंटे ago