भारत

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कोच्चि से हज 2025 की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कोच्चि से हज 2025 के लिए हज यात्रियों की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। आरोहण स्‍थल या एम्बार्केशन पॉइंट पर हज यात्रियों को संबोधित करते हुए जॉर्ज कुरियन ने उन्हें निर्विघ्‍न, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जॉर्ज कुरियन ने हजयात्रियों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हजयात्रा के दौरान उनकी सुविधा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास और सऊदी अधिकारियों के साथ तालमेल से चिकित्सा सहायता और लॉजिस्टिक्‍स सहायता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हजयात्रा को परेशानी मुक्त बनाया जा सके।”

हजयात्रियों से बातचीत के दौरान जॉर्ज कुरियन ने हज यात्रा को और अधिक समावेशी और कुशल बनाने के लिए सरकार की ओर से जारी प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शुरु किए गए आवेदन प्रक्रिया का डिजिटलीकरण, चयन में पारदर्शिता बढ़ाना और एम्बार्केशन पॉइंट पर सुविधाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण सुधारों ने हज प्रक्रिया को देश भर के नागरिकों के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है।

रवाना हो रहे हजयात्रियों ने इन सुधारों के लिए केंद्र सरकार की व्‍यापक सराहना की। बेहतर बुनियादी ढांचे, डिजिटल नवाचारों और अन्य सुधारों के साथ उम्‍मीद है कि हज 2025, हजयात्रियों की इस पवित्र यात्रा में एक और उपलब्धि साबित होगा ।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

1 घंटा ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

2 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

3 घंटे ago