भारत

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह पहुँचे चिड़ियाघर, अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के बाड़े का निरीक्षण किया

अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के बाड़े का केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बाड़े का अवलोकन किया। शंकर के लिए बढ़ाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह के प्रयास से ‘शंकर’ जंजीर मुक्त हो गया है। जंजीर मुक्त होने के बाद हाथी ‘शंकर’ को देखने केंद्रीय राज्यमंत्री पहुँचे। उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने हाथी को केला, खीरा, गन्ना खिलाया। महावतों व जामनगर गुजरात वनतारा की टीम से बातचीत की। पहले की तुलना में ‘शंकर’ काफी स्वस्थ व तनाव मुक्त दिखा। उसे व्यस्त रखने के लिए बाड़े में विभिन्न गतिविधियों के लिए बड़े खिलौने इंस्टॉल किए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने खिलौने की जानकारी भी ली। खिलौनों व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘शंकर’ को व्यस्त रखा जाएगा।

9 अक्टूबर को केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने चिड़ियाघर का निरीक्षण किया था। उन्होंने बाड़े का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिए थे। उनके साथ चिड़ियाघर के विशेषज्ञों और जामनगर, गुजरात के वनतारा से आई टीम ने ‘शंकर’ के बाड़े का सूक्ष्म निरीक्षण किया था। सबसे पहले हाथी को तनाव मुक्त करने व उसे अन्य गतिविधियों में शामिल करने पर विशेषज्ञों ने काम शुरू किया। जिसका नतीजा यह निकला की 48 घण्टे में शंकर जंजीर से मुक्त हो गया। साथ ही उनके तनाव में धीरे धीरे कमी आई है। हाथी के बाड़े को विस्तार दिया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने कहा कि दिल्ली चिड़ियाघर, वनतारा, जामनगर गुजरात की टीम लगातार ‘शंकर’ के खानपान, आहार, व्यवहार पर पैनी नज़र रखे हुए थे, जिसके सुखद परिणाम आए हैं। हाथी प्रसन्न और तनाव मुक्त है। बाड़े में उसे व्यस्त रखने के लिए खिलौने इंस्टॉल हो रहे हैं। और जिम की व्यवस्था की जा रही है। इसमें टायर, दर्पण, फीडिंग रोलर, लकड़ी की गेंद आदि का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शंकर के लिए फीमेल अफ्रीकी हाथी की व्यवस्था की जा रही है। जिम्बाब्वे व बोत्सवाना ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

3 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago