बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विशाखापत्तनम में वेनेजुएला के पारिस्थितिकी खनन विकास मंत्री हेक्टर सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 14-15 नवंबर 2025 को विशाखापत्तनम में आयोजित 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के अवसर पर वेनेजुएला के पारिस्थितिकी खनन विकास मंत्री हेक्टर सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

बैठक के दौरान, वेनेजुएला से आए प्रतिनिधिमंडल ने तेल क्षेत्र के अलावा भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने में रुचि व्यक्त की, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग और भारतीय निवेश आकर्षित करना शामिल है।

पीयूष गोयल ने भारत-वेनेज़ुएला संयुक्त समिति तंत्र को पुनः सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसकी अंतिम बैठक एक दशक पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में ओएनजीसी के जारी परिचालन खनन और अन्वेषण कार्य गहन सहयोग की संभावनाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि वेनेजुएला दवा व्यापार को सुगम बनाने के लिए भारतीय फार्माकोपिया को स्वीकार करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के अवसरों का उल्‍लेख भी किया। उन्होंने कहा कि भारत वेनेजुएला में निवेश की संभावनाओं की तलाश कर रहे व्यवसायों के साथ जुड़ेगा।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

1 घंटा ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

1 घंटा ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

2 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

2 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

2 घंटे ago