भारत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की।

पीयूष गोयल ने आशा व्यक्त की कि हाल ही में घोषित युद्धविराम क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने सऊदी जनता के अदम्य साहस की सराहना की जो बढ़ती बाधाओं और अस्थिरता के बावजूद आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू रूप से चलाने के अपने संकल्प पर अडिग हैं। उन्होंने मौजूदा संघर्ष के दौरान देश में हुए हमलों की निंदा की और भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब के प्रयासों की प्रशंसा की।

दोनों पक्षों ने संघर्ष के कारण क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़े दबाव को स्वीकार किया और सुचारू व्यापार प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयासों के माध्यम से शीघ्र सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। पीयूष गोयल ने सऊदी अरब और खाड़ी क्षेत्र में निर्यात को समर्थन देने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।

दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौता वार्ता में शीघ्र प्रगति के लिए आशा व्यक्त की।

इस बैठक में भारत-सऊदी अरब आर्थिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

Editor

Recent Posts

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

7 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

7 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

8 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

8 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

8 घंटे ago