भारत

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पत्तन पर स्थित ऐतिहासिक बैस्क्यूल ब्रिज के जीर्णोद्धार के लिए 117.54 करोड़ रुपये मंजूर किए

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर स्थित ऐतिहासिक बैस्क्यूल ब्रिज के नवीनीकरण को 117.54 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी दे दी है।

कोलकाता डॉक सिस्टम (केडीएस) में ऐतिहासिक बैस्क्यूल ब्रिज के नवीनीकरण के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के प्रस्ताव का मूल्यांकन पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में प्रत्यायोजित निवेश बोर्ड (डीआईबी) द्वारा किया गया।

प्रत्यायोजित निवेश बोर्ड (डीआईबी) ने सागरमाला कार्यक्रम के तहत लगभग 41 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सहित, कोलकाता डॉक सिस्टम में लगभग छह दशक पुराने बैस्क्यूल ब्रिज के नवीनीकरण के प्रस्ताव की पड़ताल की, जिसकी अनुमानित परियोजना लागत 117.54 करोड़ रुपये है।

इस परियोजना का उद्देश्य पत्तन क्षेत्र के भीतर माल और वाहनों की सुरक्षित, तेज और अधिक कुशल आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक दोहरे पुल का आधुनिकीकरण करना है। मूल रूप से वागनर-बिरो ब्रिज सिस्टम्स एजी द्वारा निर्मित इस पुल का परिचालन सुरक्षा और दक्षता बढ़ाने के लिए व्यापक संरचनात्मक और विद्युत-यांत्रिक उन्नयन किया जाएगा।

नवीनीकरण परियोजना का कार्यान्वयन रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा और कार्यों के निष्पादन का ठेका एचएंडएच फ्रेसीनेट को दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन से कोलकाता डॉक सिस्टम में परिचालन दक्षता को मजबूत करने और बंदरगाह के भीतर माल और वाहनों की सुचारू आवाजाही को बढ़ावा देने की उम्मीद है, जिससे भारत के समुद्री इन्फ्रास्ट्रक्चर के निरंतर आधुनिकीकरण में योगदान मिलेगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

4 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

4 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

4 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

4 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

4 घंटे ago