भारत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में शामिल हुए

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवनिर्मित 51,000 मकानों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया और उन्हें “खुशियों की चाबी“ सौंपी।

शिवराज सिंह चौहान ने आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों के घरों का भूमि पूजन कर स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की उत्कृष्ट दीदियों और लखपति दीदियों को भी सम्मानित किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ योजना के तहत सबको पक्का मकान मिलेगा, और हम वह वादा निभा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, जनता हमारी भगवान है।” अब मोटर सायकल रखने वाले 15,000 रुपए तक की मासिक आय वाले परिवार, ढाई एकड़ सिंचित या 5 एकड़ असिंचित भूमि रखने वाले परिवार भी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी बन सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने यह भी घोषणा की कि मनरेगा में छत्तीसगढ़ का लेबर बजट बढ़ाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को अधिक रोजगार मिल सके। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बचे हुए 3 लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति भी राज्य सरकार को सौंपी जा चुकी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अब तक 3 लाख से अधिक लखपति दीदी तैयार हो चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य 4 लाख से अधिक बनाने का है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार पारदर्शिता और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। देश के कृषि वैज्ञानिकों की टीम गांवों में जाकर किसानों की आय बढ़ाने पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जल्द ही 29 हुई से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत भी होने जा रही है। जिसके जरिए वैज्ञानिकों की टीम गांव में जाकर किसानों से सीधा संवाद कर उन्हें प्रशिक्षित और जागरुक करने का काम करेंगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” यह केवल नारा नहीं, हकीकत है। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए गरिमा और सुरक्षा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद चिंतामणि महाराज, सरगुजा संभाग के सभी विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

2 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

2 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

2 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

2 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के पहाड़ी इलाकों में कल देर शाम सुरक्षा बलों के साथ…

3 घंटे ago