खेल

केन्द्रीय खेल मंत्री ने NIS पटियाला का दौरा किया और पेरिस ओलंपिक में जाने वाले एथलीटों का हौसला बढ़ाया

केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान का दौरा किया और ओलंपिक जाने वाली एथलीट भारोत्तोलक मीराबाई चानू, भाला फेंक खिलाड़ी अनु रानी और शॉट पुटर आभा खटुआ से मुलाकात की तथा खिलाडि़यों की मूलभूत सुविधाओं वाले नए बुनियादी ढांचे की प्रगति का निरीक्षण किया।

डॉ. मांडविया ने कहा, “मीराबाई, अन्नू रानी और आभा के साथ मेरी बातचीत से मुझे विश्वास हो गया है कि हमारे एथलीटों को पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों की तैयारी में हर संभव सहयोग मिला है।”

मीराबाई चानू ने युवा कार्य और खेल मंत्रालय से मिले अपार सहयोग पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से अमेरिका के सेंट लुई से विश्व प्रसिद्ध खेल वैज्ञानिक डॉ. आरोन होर्शिग की सेवाएं प्राप्त करने में, जबकि अन्नू रानी ने यूरोपीय केन्द्रों में लंबे समय तक प्रशिक्षण लेने में सक्षम होने के बारे में उत्साहपूर्वक बात की।

डॉ. मांडविया ने यहां राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र में नामांकित अन्य एथलीटों और कुछ प्रमुख कोचों से भी बातचीत की। उन्होंने उनसे प्रतिस्पर्धी खेल से ड्रॉप-आउट दरों को कम करने के लिए सुझाव मांगे। उन्‍होंने कहा, “आपको आवश्यक सहयोग मिल रहा है। हालांकि, जिन लोगों ने आपके साथ शुरुआत की, लेकिन पदक नहीं जीत पाए, उनमें से कई पीछे रह गए। हम उनके लिए क्या कर सकते हैं?”

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की खेलों के समग्र विकास की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए सरकार जमीनी स्तर की प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें बढ़ावा देने को प्रोत्साहित करेगी।

केन्द्रीय मंत्री ने एनएसएनआईएस की भी समीक्षा की और विभिन्न खेल मैदानों, खेल विज्ञान सुविधाओं और नई बुनियादी ढांचा परियोजना स्थलों का दौरा किया। वह खेल विज्ञान के उच्च प्रदर्शन केन्द्र और रसोई और भोजन कक्ष की प्रगति से भी प्रसन्न थे।

डॉ. मांडविया ने कहा, “मैं भारतीय खेलों के पारंपरिक घर, पवित्र एनआईएस में आकर प्रसन्न हूं। यह न केवल गुणवत्ता वाले कोच तैयार करने का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है, जो जमीनी स्तर पर बदलाव ला सकते हैं, बल्कि यहां बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधाएं भी हैं। हमारे कुछ एथलीट जिन्होंने दुनिया भर के अन्य केन्द्रों में प्रशिक्षण लिया है, उनका मानना ​​है कि एनआईएस की तुलना सर्वश्रेष्ठ संस्थानों से की जा सकती है।”

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री पंचकूला रवाना हो गए, जहां उन्हें ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नए लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण करना था।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

9 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

9 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

10 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

10 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

10 घंटे ago