अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इज़राइल और हमास को सशस्त्र संघर्षों के दौरान बच्‍चों के खिलाफ अपराध करने वाले देशों की “शर्मिंदगी सूची” में शामिल किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इज़राइल और हमास को सशस्त्र संघर्षों के दौरान बच्‍चों के खिलाफ अपराध करने वाले देशों और संगठनों की अपनी वार्षिक “शर्मिंदगी सूची” में शामिल किया है। यह पहला मौका है जब इज़राइल और हमास को इस सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में रूस, इस्‍लामिक स्‍टेट, अलकायदा, बोको हराम, अफगानिस्‍तान, इराक, म्‍यांमार, सोमालिया, यमन और सीरिया जैसे देश पहले से ही शामिल हैं।

इजराइल इस सूची में शामिल किये जाने वाला पहला लोकतांत्रिक देश है। यह निर्णय सशस्‍त्र संघर्ष के दौरान बच्‍चों के अधिकारों के उल्‍लंघन को देखते हुए लिया गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि इजरायल की सेना दुनिया में सबसे नैतिक सेना है और संयुक्‍त राष्‍ट्र का भ्रमित करने वाला यह निर्णय इस तथ्‍य को नहीं बदल सकता।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

2 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

2 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

3 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

3 घंटे ago