अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की

संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरश ने बांग्‍लादेश पर बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि सभी अल्‍पसंख्‍यकों को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। संयुक्‍त राष्‍ट्र बांग्लादेश में हाल की हिंसा पर चिंता जताई है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा कि बहुसंख्‍यक समुदाय से संबंध नहीं रखने वाले लोगों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि मोहम्‍मद युनुस की अंतरिम सरकार प्रत्‍येक बांग्‍लादेशी को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पिछले वर्ष अगस्‍त महीने में बर्खास्‍तगी के बाद राजनीतिक अशांति बढ़ने के बाद हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। इस महीने की शुरूआत में इंकलाब मंच के प्रवक्‍ता युवा नेता शरीफ उस्‍मान हादी की हत्‍या ने तनाव को और बढ़ा दिया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने पिछले सप्‍ताह शांति का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

13 घंटे ago