बिज़नेस

यूपीआई ने इस वर्ष अक्‍तूबर में 16 अरब 58 करोड़ वित्तीय लेनदेन का नया रिकॉर्ड बनाया

यूपीआई से इस वर्ष अक्‍तूबर में 16 अरब 58 करोड़ वित्तीय लेनदेन हुआ है। केवल एक महीने में यूपीआई से इस लेनदेन में लगभग 23 लाख 49 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। पिछले वर्ष अक्‍तूबर की तुलना में यह 45 प्रतिशत अधिक है।

यूपीआई को 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा लांच किया गया था। यूपीआई ने केवल वित्तीय लेनदेन को तेज, सुरक्षित और सहज बनाया है, बल्कि व्‍यक्तियों, छोटे व्यवसाय और व्यापारियों को भी सशक्त बनाया है। इसके चलते देश कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। प्रमुख बाजारों सहित संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरिशस में यूपीआई के चालू होने से भारत के भुगतान इंटरफेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गति मिली है।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

2 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

4 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

4 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

4 घंटे ago