अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने यूक्रेन को रूस में कुछ निश्चित ठिकानों पर अमेरिकी हथियारों से हमले की अनुमति दी

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को अमेरिका द्वारा दिये गये हथियार से रूस के अन्‍दर के क्षेत्रों में हमला करने की अनुमति दे दी है। मीडिया रिर्पोट के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के पूर्वी खार्किव क्षेत्र से सटे रूस के इलाकों पर ही जवाबी कार्रवाई की अनुमति दी है।

यह फैसला खार्किव क्षेत्र में रूस की मजबूत स्थिति और युद्ध के मैदान में यूक्रेन के बिगडते हालातों को देखकर लिया गया है। हालांकि अमेरिका ने रूस के भीतर लम्‍बी दूरी तक हमलों के लिए अपनी नीति में बदलाव नहीं किया है। यूक्रेन अभी भी अमेरिकी हथियारों से रूस के भीतरी भागों में आक्रमण नहीं कर सकता है। बाइडेन का यह निर्णय उस युद्ध की तरफ ले जाता है जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बार-बार परमाणु हमले की संभावना व्‍यक्‍त करते रहे हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago