अमरीका और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन की राजधानी सना के पास संयुक्त एयर स्ट्राइक की हैं। ये स्ट्राइक ब्रिटन की खुफिया एजेंसियों द्वारा पहचान की गई उन सुविधाओं पर की गईं, जिन्हें हौथी सशस्त्र समूह द्वारा संचालित ड्रोन बनाने वाले स्थानों के रूप में पहचाना गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन ड्रोन का उपयोग लाल सागर में जहाजों पर हमलों में किया गया है।
ये स्ट्राइक रातभर दक्षिण सना में की गईं और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। मंत्रालय ने नागरिकों के जानोमाल को नुकसान कम करने के अपने प्रयासों पर बल दिया। लेकिन उन्होंने विशेष आंकड़े प्रदान नहीं किए।
अमरीका जिसने 15 मार्च को अपने अभियान को फिर से शुरू करने के बाद से हौथी लक्ष्यों पर कई हमले किए हैं। इस बारे में इस संयुक्त ऑपरेशन पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।
मध्य मार्च में, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश दिया था कि सेना हौथियों पर निर्णायक और शक्तिशाली स्ट्राइक करे। इसके बाद से स्ट्राइक ने यमन में 1,000 से अधिक लक्ष्यों को प्रभावित किया है, जिससे हौथी लड़ाकों और नेताओं को मारकर उनके सामर्थ्य को कमजोर किया गया है।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…