बिज़नेस

अमेरिका और यूरोपीय संघ ने व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया; यूरोपीय संघ के अधिकांश सामानों पर 15 प्रतिशत शुल्‍क लगेगा

अमरीका और यूरोपीय संघ ने व्‍यापक व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। अमरीका में आयात किए जाने वाले यूरोपीय संघ के अधिकांश सामानों पर 15 प्रतिशत का शुल्‍क लगेगा। राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप और यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला फॉन डेर लियन ने कल रात व्‍यापार समझौते की घोषणा की। अमरीका के साथ समझौते के लिए एक अगस्‍त की समय सीमा दी गई थी। ऐसा नहीं होने पर तीस प्रतिशत शुल्‍क लगाने की चेतावनी दी गई थी। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि जापान से आयात पर भी 15 प्रतिशत शुल्‍क तय किया गया था।

Editor

Recent Posts

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

12 मिनट ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

14 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण…

20 मिनट ago