अमरीका और ईरान ने जवाबी सैन्य कार्रवाई रोकने और कल कतर की राजधानी दोहा में फिर से वार्ता शुरू करने पर सहमति जताई है। इस वार्ता का उद्देश्य रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उत्पन्न हुए विवाद का समाधान करना है।
पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई थी। अमरीका ने ईरान पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमरीकी सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए।
दोनों देशों ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सामान्य बनी रहे और बातचीत आगे बढ़ सके।
अमरीका और ईरान के बीच पहले हुई सहमति में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर मतभेद उभर आए थे। अब दोहा में होने वाली वार्ता में इसी मुद्दे पर समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। पहले यह वार्ता स्विट्जरलैंड में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होनी थी, लेकिन हालात बदलने के बाद इसका स्थान और विषय दोनों बदल दिए गए हैं।
18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…
रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…
केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…
रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…