अमेरिका ने इजराइल को एक उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली भेजने और इसे संचालित करने के लिए लगभग सौ अमेरिकी सैनिक भेजने की घोषणा की है। एक वर्ष पहले हुए हमास के हमलों के बाद पहली बार अमेरिकी बल इजराइल में तैनात किए जा रहे हैं। पेंटागन ने बताया कि टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्टम- थाड और अमेरिकी सैनिकों को इजराइल भेजने के आदेश राष्ट्रपति जो बाइडन ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को दिए हैं।
थाड मिसाइल प्रणाली बैलिस्टिक मिसाइलों से रक्षा करने के लिए जमीनी आधार का इंटरसेप्टर प्रणाली है। इसमें कोई हथियार नहीं होता है। इस प्रणाली से किसी तरह का हमला नहीं किया जा सकता है। प्रत्येक थाड ट्रक पर लगी बैटरी आठ मिसाइलों को ले जा सकती है। हमास और हिज्बुल्लाह के नेता और एक ईरानी जनरल की हत्या के जवाब में पहली अक्तूबर को इजराइल पर ईरान द्वारा कई मिसाइल दागे जाने के दो सप्ताह से भी कम समय में यह घोषणा की गई है। इजराइल अब तेहरान पर जवाबी हमले की योजना बना रहा है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने कल चेतावनी दी है कि अमेरिका इजराइल में अमेरिकी मिसाइल प्रणाली को संचालित करने के लिए अपने सैनिकों की तैनाती करके उन्हें जोखिम में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी रक्षा करने में कोई बाधा नहीं है।
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…
रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…
भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…