अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल घटक उपलब्ध कराने के लिए चीन और बेलारूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया

अमेरिका ने पाकिस्‍तान को बेलेस्टिक मिसाइल घटक उपलब्‍ध कराने के लिए चीन की तीन कंपनियों और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कंपनियों ने पाकिस्‍तान को लंबी दूरी के मिसाइल प्रोग्राम सहित बेलेस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए मिसाइल में प्रयोग होने वाली सामग्री उपलब्‍ध कराई। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि ये संस्थाएं ऐसी गतिविधियों अथवा लेन-देन में लगी हुई थी, जो सामूहिक विनाश के हथियारों या उनके वितरण के साधनों के प्रसार में भौतिक रूप से योगदान करती थी अथवा इसे योगदान देने का जोखिम पैदा करती थीं। इनमें पाकिस्‍तान द्वारा ऐसी वस्तुओं का निर्माण, अधिग्रहण, उन्‍हें रखना, विकसित करना, भेजना, स्थानांतरित करना या उपयोग करना शामिल है।

Editor

Recent Posts

भीषण चक्रवाती तूफान अकवान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तटों के निकट गोपालपुर पहुंचा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’…

3 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने IACC द्वारा आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस'…

4 घंटे ago