अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका ने लगातार तीसरी रात ईरान पर हमले किए, ट्रंप की होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी जहाजों की नाकेबंदी फिर शुरू करने की घोषणा

अमरीका ने लगातार तीसरी रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इस दौरान वायु रक्षा प्रणालियों, तटीय रडार केंद्र, मिसाइल और ड्रोन ठिकाने तथा छोटे नौसैनिक पोत को निशाना बनाया गया। इस अभियान में पहली बार एकतरफा हमला करने वाले समुद्री ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। अमरीका के अनुसार, यह कार्रवाई वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में की गई। उधर ईरान ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में अमरीका के सैन्य अड्डों के साथ-साथ ओमान में रडार ठिकानों को निशाना बनाया। पश्चिम एशिया में अमरीका और ईरान दोनों ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य पर अपना नियंत्रण होने का दावा किया है। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा और कूटनीतिक प्रयासों के बारे में नई चिंता पैदा हो गई है। ओमान के पास होर्मुज जल-डमरू-मध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इसके बाद से होर्मुज से कोई भी वाणिज्यिक पोत नहीं गुजरा है

अमरीका ने आज से होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी जहाजों की नाकेबंदी फिर शुरू करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले जहाजों पर समुद्री सुरक्षा की लागत को पूरा करने के लिए अमरीका बीस प्रतिशत शुल्क लगाएगा। अन्य देशों के व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही पहले की तरह जारी रहेगी। उधर, ईरान ने अमरीकी फैसले को खारिज करते हुए कहा है कि वह किसी भी स्थिति में होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन में अमरीकी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा।

अमरीकी घोषणा के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ वृद्धि हुई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब नौ दशमलव छह प्रतिशत बढ़कर तिरासी डॉलर तीस सेंट प्रति बैरल पर पहुंच गई।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

5 मिनट ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

6 घंटे ago

एशियन गेम्स 2026 का समापन आज, भारत की ध्वजवाहक निशानेबाज होंगी नीरू धांडा

एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…

6 घंटे ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…

6 घंटे ago

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…

6 घंटे ago