अमेरिका ने पाकिस्तान को मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली नवनिर्मित उन्नत मिसाइलों की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है। भारत में अमरीकी दूतावास ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका के विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध में हालिया संशोधन पाकिस्तान को नई हथियार प्रणालियों का हस्तांतरण नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह संशोधन केवल रखरखाव तथा स्पेयर पार्ट्स सहयोग तक ही सीमित है और इसके शस्त्रागार में कोई क्षमता वृद्धि या उन्नयन प्रदान नहीं किया जा रहा है। यह स्पष्टीकरण उन खबरों के मद्देनजर आया है जिनमें बताया गया था कि पाकिस्तान को नवनिर्मित मिसाइलों के प्राप्तकर्ता के रूप में जोड़ा गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…
महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…
विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…