अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन से आयात पर दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है। उनकी मंगलवार से कनाडा और मेक्सिको पर आयात शुल्क लगाने की योजना है।

पहले ही चीन से आयाति‍त वस्‍तुओं पर इस महीने दस प्रतिशत शुल्‍क लगाया गया था। राष्ट्रपति ट्रम्‍प ने कल रात कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत शुल्‍क लगाने की भी पुष्टि की। यह शुल्‍क 4 मार्च से प्रभावी होगा। ट्रम्‍प ने कहा कि अमरीका में फेंटेनाइल दवा के प्रवाह को रोकने के लिए पर्याप्‍त कार्रवाई नहीं की गई है। उन्‍होंने कहा कि यह दवा चीन में तैयार होती है और कनाडा और मैक्सिको से होते हुए अमरीका जाती है। उन्‍होंने फेंटेनाइल दवा के उत्‍पदन में चीन पर 10 प्रतिशत शुल्‍क लगाया था, जिसे अब दोगुना कर दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रम्‍प ने चेतावनी दी कि मैक्सिको और कनाडा पर शुल्‍क तब तक जारी रहेगा जब तक कि वे सीमा सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्‍करी पर आवश्‍यक कार्रवाई नहीं करते है।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

42 मिनट ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

1 घंटा ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

18 घंटे ago