अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जापान के साथ व्यापार समझौते की घोषणा कर दी है। इसके अंतर्गत अमरीकी आयातकों को जापान से निर्यात की गई सामग्रियों पर 15 प्रतिशत शुल्क देना होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ सोशल पर कहा कि अमरीका और जापान के बीच व्यापक समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि जापान, अमरीका में पांच सौ 50 अरब डॉलर का निवेश करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समझौते से अमरीका को लाभ का 90 प्रतिशत हासिल होगा। व्यापार समझौता कई महीनों तक चली बातचीत के बाद संपन्न हुआ है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के बीच व्हाइट हाउस में कल रात हुई मुलाकात के बाद अमरीका और फिलीपींस के बीच एक व्यापार समझौता हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमरीका और फिलीपींस के बीच व्यापार समझौते की पुष्टि की। इस समझौते के तहत फिलीपींस अमरीका के साथ खुले बाजार में प्रवेश कर रहा है। इस व्यापार समझौते के तहत, फिलीपींस 19 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करेगा। राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सम्बंध एक महत्वपूर्ण रिश्ते के रूप में विकसित हुए हैं।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…