अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा- इजरायल और ईरान युद्ध विराम पर सहमत, ईरान ने इनकार किया

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने घोषणा की है कि ईरान और इस्राइल पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। संघर्ष विराम अगले कुछ घंटों में प्रभावी होगा। यह घोषणा कल रात कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद की गई।

एक बयान में राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने कहा कि दोनों देशों द्वारा अपने अंतिम मिशन समाप्‍त करने के बाद यह संघर्ष विराम लागू होगा। यह संघर्ष विराम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि ईरान युद्ध विराम की पहल करेगा और 12 घंटे बाद इस्राइल युद्ध विराम लागू करेगा। 24 घंटे बाद 12 दिन के युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की घोषणा की जाएगी।

इस बीच, ईरान ने संघर्ष विराम से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान पर इस्राइल का हमला बंद होने पर ही ईरान जबावी कार्रवाई नहीं करेगा। हमले जारी रखने का ईरान का कोई इरादा नहीं है। उधर इजरायल की अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

1 घंटा ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

3 घंटे ago