अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास समझौता करने या जलडमरूमध्य खोलने के लिए अब केवल 48 घंटे शेष हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि समयसीमा पूरी होने पर ईरान को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ईरान ने संघर्ष समाप्त करने के अमरीकी प्रस्ताव को “एकतरफा और अनुचित” बताकर खारिज कर दिया है।
इस बीच, अमरीका ने कहा है कि तेहरान में किए गए एक भीषण हमले में कई ईरानी सैन्य अधिकारियों को मार दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अमरीकी सेना की कार्रवाई का वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि इस हमले में और भी काफी नुकसान हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…
भारत आज अपना 63वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मना रहा है। इस वर्ष की थीम “मैरीटाइम…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने जानकारी दी है कि एफ-15 ई लड़ाकू विमान के…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत, ईरान सहित…