अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन लौटे

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन लौट आए है। व्‍हाइट हाउस ने बताया कि इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के मद्देनजर ट्रंप ने यह फैसला लिया है।

विश्व नेताओं द्वारा पश्चिम एशिया में तनाव कम करने का आग्रह करने वाला संयुक्त बयान जारी करने के कुछ ही घंटों के बाद ट्रंप इस बैठक से अमरीका रवाना हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने कहा है कि ट्रम्प ने साथी जी-7 नेताओं से कहा था कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध विराम सुनिश्चित करने के लिए चर्चा चल रही है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके जाने का युद्ध विराम से कोई लेना-देना नहीं है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी लोगों से ईरान की राजधानी तेहरान छोड़ने का अनुरोध किया है। हालांकि उन्‍होंने इस बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है।

Editor

Recent Posts

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

1 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

4 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

8 मिनट ago

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

14 घंटे ago