अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने क्यूबा को विदेश विभाग की उन देशों की छोटी सूची से हटा दिया है, जिन्हें वह मानता है कि ये देश हिंसक समूहों के खिलाफ पूरा सहयोग नहीं देते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि एंटनी ब्लिंकन ने पाया है कि क्यूबा और अमेरिकी प्रवर्तन विभाग आतंकरोधी और अन्य प्रयासों पर फिर से एक साथ काम कर रहे हैं। विदेश विभाग ने 2022 में क्यूबा को पूरी तरह से सहयोग नहीं करने वाला देश बताया था। बयान में कहा गया है कि अमेरिका और क्यूबा ने 2023 में आतंकरोधी कानून और प्रवर्तन सहयोग फिर से शुरू किया है।
विदेश विभाग, हथियारों के निर्यात पर अमेरिकी कानूनों के अनुपालन में उन देशों की एक सूची रखता है जिनके बारे में माना जाता है कि वे आतंकवाद से निपटने में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं। अमेरिका ने उत्तर कोरिया, सीरिया, ईरान और वेनेजुएला को इस सूची में रखा है।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…