अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने कहा – इजरायल ने गाजा में 60 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमति जताई

अमरीका ने कहा है कि इजरायल ने गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है, जबकि संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्र में उसके सैन्य अभियान जारी हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुष्टि करते हुए कहा है कि मध्य-पूर्व में अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर हमास को युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया।

कैरोलिन लेविट ने कहा है कि इजरायल ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव में युद्ध विराम के अलावा 10 जीवित बंधकों की रिहाई और 18 मृतक बंधकों के अवशेषों को वापस लाना शामिल है। इस मामले में इजरायल की सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

वहीं दूसरी ओर, हमास ने अमरीका के नेतृत्व वाले नवीनतम प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह युद्ध की समाप्ति सहित मूल मांगों को पूरा नहीं करता है। हमास ने कहा है कि वह उचित समय आने पर अपना जवाब देगा।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

16 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

16 घंटे ago