अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद वैश्विक बाज़ार में लगातार हलचल मची हुई है। इस बीच, चीन ने कल अमरीका पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद अमरीकी शेयर बाज़ार में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई।
चीन ने कल अमरीका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की, जो व्यापार युद्ध में सबसे बड़ी वृद्धि है। चीन ने कुछ दुर्लभ खनिज वस्तुओं के निर्यात पर भी नियंत्रण की घोषणा की और विश्व व्यापार संगठन में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कनाडा से लेकर चीन तक ने बढ़ते व्यापार युद्ध में जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह टैरिफ को एक सदी से भी अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर बढ़ा दिया है, जिसके कारण वैश्विक वित्तीय बाजारों में गिरावट आई है। निवेशकों को आशंका है कि टैरिफ युद्ध बढ़ने से अमरीका और वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं मंदी में डूब सकती है। जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों के अनुसार अगर अन्य देश भी अमरीका के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई करते हैं तो वैश्विक मंदी अधिक हो जाएगी।
वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…
बजट घोषणा 2026 के अनुरूप, वैश्विक व्यापार में आई बाधाओं से प्रभावित विनिर्माण इकाइयों की…
विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…