अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर कल से राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव से संबंधित संघीय कानून को सही ठहराया

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर कल से राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव से संबंधित संघीय कानून को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चीन के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को अमेरिका स्थित किसी मालिक को बेचे जाने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।

अदालत का कल का यह सर्वसम्मत फैसला, कांग्रेस और न्याय विभाग के इस रुख के अनुरूप है कि चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाला टिकटॉक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। अमरीकी सांसदों ने अदालत में दलील दी कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इस ऐप का इस्तेमाल दुष्प्रचार करने और उपयोगकर्ताओं के साथ हेर-फेर करने के लिए कर सकती है। कल से 17 करोड अमरीकियों द्वारा उपयोग किये जाने वाला टिकटॉक अब अमेरिका में ऐप स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा। भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस और नीदरलैंड सहित कई अन्य देशों ने इस ऐप पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगाया है कि चीन जासूसी के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल कर सकता है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

5 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

5 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

5 घंटे ago