भारत

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की चार दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचेंगे

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्‍स डेविड वैंस कल भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्‍नी उषा वैंस और अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। उपराष्ट्रपति वैंस की यह पहली भारत यात्रा है। और वे कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली में अन्य कई कार्यक्रम भी होंगे और अमरीका वापस लौटने से पहले उनका जयपुर तथा आगरा जाने का भी कार्यक्रम है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्‍स डेविड वेंस की भारत यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी। इस यात्रा के दौरान इस वर्ष 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान जारी भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की जाएगी। दोनों पक्ष आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कई मुद्दों पर हितों के अभिसरण और जीवंत लोगों के बीच संपर्कों द्वारा संचालित है। दोनों पक्षों के नेताओं के बीच नियमित संवाद बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण अंग है।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

7 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

10 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

10 घंटे ago