भारत

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता समिति ने नियमों का अंतिम मसौदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा

उत्तराखंड में पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में गठित यूसीसी नियम एवं क्रियान्वयन समिति ने कल सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसौदा रिपोर्ट सौंपी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के बाद यू॰सी॰सी को प्रदेश में लागू करने की तिथि तय की जाएगी। सबको समानता मिले सबको एक समान न्‍याय मिले और विशेषकर हमारी जो महिलाएं हैं उनके सशक्तिकरण की और सुरक्षा के लिए दोनो को विशेष ध्‍यान में रखके से विधेयक बना है और जल्‍दी ही ये विधेयक क्रियान्‍वयन में आने वाला है। जल्‍द ही हम मंत्रीमंडल की बैठक करेंगे।

आजादी के बाद ये पहला देश का हमारा राज्‍य बन जाएगा, जिसके ये गौरव प्राप्‍त होगा कि यहां पर समान नागरिक संहिता का विधेयक लागू हो गया है। उन्होंने बताया कि यू॰सी॰सी नियमावली में मुख्य रूप से चार भाग हैं। जिसमें विवाह और विवाह-विच्छेद, लिव-इन रिलेशनशिप, जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण और उत्तराधिकार सम्बंधित नियमों के पंजीकरण सम्बंधित प्रक्रियाएं उल्लिखित हैं। राज्य सरकार द्वारा यूसीसी समिति का गठन न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में किया गया था।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

2 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

4 घंटे ago