बिज़नेस

वाणिज्यिक नीलामी के अंतर्गत 3 कोयला ब्लॉकों को वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए

कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकरण ने 23 अक्टूबर, 2025 को वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के अंतर्गत 3 कोयला ब्लॉकों के लिए वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए हैं। इन ब्लॉकों के लिए कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौतों (सीएमडीपीए) पर 21 अगस्त, 2025 को हस्ताक्षर किए गए थे।

जिन ब्लॉकों के लिए वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए हैं, वे हैं राजगामार डिपसाइड (देवनारा), तंगरडीही उत्तर और महुआगढ़ी। इनमें से, 2 ब्लॉक आंशिक रूप से अन्वेषित हैं और 1 ब्लॉक पूर्ण रूप से अन्वेषित है, जिनकी अधिकतम निर्धारित क्षमता लगभग 1.00 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। इन तीनों ब्लॉकों का कुल भूवैज्ञानिक भंडार लगभग 1,484.41 मीट्रिक टन है। इन ब्लॉकों से लगभग 189.77 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने और लगभग 150 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्राप्त होने की उम्मीद है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1352 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसके साथ ही, वाणिज्यिक नीलामी के अंतर्गत 130 कोयला ब्लॉकों के लिए वेस्टिंग/आवंटन आदेश जारी किए गए हैं, जिनका संचयी पीआरसी लगभग 267.244 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। इससे लगभग 37,700 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 3,61,301 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

7 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

12 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

12 घंटे ago