अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोखबर को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति नियुक्‍त किया गया

ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामेनेई ने उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोखबर को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति नियुक्‍त किया है। हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी की मृत्‍यु के बाद यह फैसला किया गया है। रईसी 2021 में देश के राष्‍ट्रपति बने थे। उनकी मृत्‍यु पर पांच दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। वर्तमान व्‍यवस्‍था के अनुसार राष्‍ट्रपति के पद के लिए 50 दिन के अन्‍दर चुनाव कराने होंगे।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अब्दुल्ला हियान और उनके साथ अधिकारियों का एक समूह ईरान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए हैं। समाचार एजेंसी इरना ने ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के हवाले से बताया है कि हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है और घटना स्थल पर किसी के जीवित होने का कोई संकेत नहीं है।

हेलीकॉप्टर ने कल दोपहर देश के उत्तरी हिस्से में घने कोहरे से हो रही कठिनाईयों के बाद हार्ड लैंडिंग की थी। उस समय राष्ट्रपति रईसी अजरबैजान की यात्रा के बाद वापस ईरान लौट रहे थे। रईसी 2021 से ईरान के राष्ट्रपति पद पर थे।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

11 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

11 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

11 घंटे ago