बिज़नेस

मिजोरम में ग्राम परिषदों को 15वें वित्त आयोग के बिना शर्त अनुदान मद से 14.52 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए

मिज़ोरम में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत 14.40 करोड़ रूपये की किस्त के रूप में बिना शर्त अनुदान तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किस्त से रोकी गई 0.129 करोड़ रूपये की राशि जारी की है। इन अनुदानों से राज्य की 808 पात्र ग्राम परिषदों को लाभ होगा। इससे पहले अगस्त 2025 में मिज़ोरम को 2023-24 के अनुदान मद के अंतर्गत 827 पात्र ग्राम परिषदों के लिए 14.2761 करोड़ रुपये प्रदान किए गए थे।

पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल और स्वच्छता विभाग) ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज्य संस्थाओं के लिए 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि जारी करने की अनुशंसा करते हैं, जिसे तत्पश्चात वित्त मंत्रालय द्वारा एक वित्तीय वर्ष में दो किस्तों में जारी किया जाता है। बिना शर्ता अनुदान का उपयोग ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज्य संस्थाओं की 11वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 29 विषयों से संबंधित स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयोग किए जाने हेतु हैं, सिवाए वेतन और अन्य स्थापना खर्चों के। वहीं शर्तबद्ध अनुदान को बुनियादी सेवाओं के लिए रखा गया है, जो (ए) स्वच्छता और खुले में शौच से मुक्त स्थिती का रख रखाव, जिसमें घरेलू कचरे, मानव मलमूत्र और मल कीचड़ का प्रबंधन व उपचार शामिल हैं तथा (बी) पेयजल की आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण से संबंधित हैं।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

5 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

9 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

12 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

19 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

21 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

25 मिनट ago