insamachar

आज की ताजा खबर

Voluntary shutdown and transport strike continue in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir.
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू कश्मीर में स्वैच्छिक बंद और चक्का जाम हड़ताल जारी

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू कश्मीर में स्वैच्छिक बंद और चक्का जाम हड़ताल जारी है। संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों से आज पूरी ताकत के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक ओम प्रकाश दास ने बताया कि चक्‍का जाम का आह्वान एक बहुत बड़ी घटना है।

पी.ओ.जे.के. में जो आवामी एक्शन कमेटी ने एक शक्ति प्रदर्शन का आह्वान दिया है अपनी लोगों को यह बहुत ही एक बड़ी घटना है, क्योंकि जैक को ऐसा लगा है कि पाकिस्तानी हुकुमरान ने उनको धोखा दिया है। उन्होंने यह बयानबाजी किया कि जैक के साथ बात हो गई है बात चल रही है और आगे प्रोटेस्ट खत्म होने का हो रहा है। जैक ने यह बयान किया सरकार के साथ पाकिस्तान के साथ हमारी कोई ऐसी बात नहीं हुई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *