मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया है। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के अलावा नारीशक्ति की भी मतदान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी होगी।

जम्मू-कश्मीर में 7 जिलों के सभी 5 हज़ार 60 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। विधानसभा चुनाव के इस चरण में चुनावी मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला 39 लाख 18 हज़ार से अधिक योग्य मतदाताओं द्वारा आज शाम तक कर दिया जाएगा। आज जिन 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से, 24 सीटें जम्मू के पांच जिलों में और 16 सीटें कश्मीर घाटी में हैं। 20 हजार से अधिक मतदान कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी पर तैनात किया गया है और हर एक मतदान केंद्र में पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, फर्नीचर, बरामदा और शैड जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। विस्थापित कश्मीरी मतदाताओं के लिए 24 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 19 जम्मू में, 4 दिल्ली में और 1 उधमपुर जिले में है। वोटों की गिनती का काम 8 अक्तूबर को होगा।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…

9 घंटे ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…

9 घंटे ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…

10 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्‍न

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…

10 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की

गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…

10 घंटे ago