चुनाव

राजधानी दिल्‍ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतदान 25 मई को होगा

राजधानी दिल्‍ली में भी प्रचार जोरों पर है। चुनाव प्रचार 23 मई की शाम को समाप्‍त होगा। दिल्‍ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतदान 25 मई को होगा। लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्रों से परिचय की हमारी श्रृंखला में, आज हम राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट की जानकारी दे रहे हैं।

1956 में बनाई गई चांदनी चौक की संसदीय सीट क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र है। यह एक प्रमुख पर्यटक धार्मिक और वाणिज्य केंद्र के रूप में जाना जाता है इस बार चांदनी चौक सीट पर मुकाबले काफी दिलचस्प होने के असर है क्योंकि पहली बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी के समर्थन से कांग्रेस ने जयप्रकाश अग्रवाल को मैदान में उतर रहे जो पहले 1984, 1989, 1996 में निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एक प्रमुख वाणिज्य केंद्र होने के कारण स्थिति पर कारोबारी समुदाय के वोट काफी मायने रखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को मैदान में उतरा है, जो व्यापारियों के संगठन कैट के महासचिव हैं। खस्ताहाल बुनियादी, प्रदूषण, पार्किंग की समस्या के साथ-साथ साफ पानी और सिवेज प्रणाली जैसे कई मुद्दे भी यहां प्रमुख है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 16 लाख 45 हजार से अधिक मतदाता है। जिसमें 8 लाख 83 हजार पुरूष मतदाता और 7 लाख 62 हजार महिला मतदाता हैं। इस सीट पर 23 हजार से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता और 22 हजार से अधिक ऐसे मतदाता है जो पहली बार मतदान करेंगे।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

13 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

13 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

13 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

13 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

13 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

16 घंटे ago