निर्वाचन आयोग ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। 70 सदस्यीय दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जायेगे और 8 फरवरी को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के आज दोपहर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक करोड 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 13 हजार 33 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएगें। राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना दस जनवरी को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। सत्तारूढ आम आदमी पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 29 प्रत्याशी घोषित किए हैं।
दिल्ली के एक करोड 55 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से 83 लाख से अधिक पुरूष मतदाता और 71 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं, दो सौ 61 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दिल्ली के निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पिछले दो महीनों में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 52 हजार से अधिक मतदाता जोडे गए हैं। विकासपुरी विधानसभा सीट में सर्वाधिक चार लाख 62 हजार से अधिक मतदाता हैं जबकि दिल्ली कैंट सीट में सबसे कम 78 हजार 893 मतदाता हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…