श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान, सभी 22 निर्वाचन जिलों में कहीं से भी हिंसा या सुरक्षा उल्लंघन की कोई खबर नहीं आई। वर्ष 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला चुनाव है।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को निर्धारित समय सीमा के बाद भी वोट डालने की अनुमति दी गई।
अधिकारियों ने अभी कुल मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे तक 1.7 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60 फीसदी से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पर्यवेक्षकों के मुताबिक, जाफना जिले में दोपहर तक मतदान काफी धीमा था।
एक तमिल अल्पसंख्यक कट्टरपंथी समूह ने यहां लोगों से मतदान में हिस्सा नहीं लेने की अपील की थी। अधिकारियों ने बताया कि शाम चार बजे मतदान खत्म होने के तुरंत बाद डाक मतों की गिनती शुरू कर दी गई। डाक मतदान चार दिन पहले आयोजित किया गया था।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…