पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सातवें और अंतिम चरण में पहली जून को होगा। इस बार के चुनाव में कुल तीन सौ 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से एक सौ 59 प्रत्याशी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के हैं। एक सौ 69 उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव के इतिहास में, अब तक केवल तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने सभी 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैंI शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार 12 क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी ने वारिस पंजाब दे संगठन के उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया हैI मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार जालंधर से हैं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अमृतसर, खडूर साहिब और फरीदकोट में चुनाव लड़ रही हैI आम आदमी पार्टी के पांच मंत्री और तीन विधायकों के अलावा कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के राज्य अध्यक्ष की किस्मत भी दाव पर लगी हैI महिलाओं को टिकट देने में भारतीय जनता पार्टी आगे है जिसने पटियाला, बठिंडा और होशियारपुर में महिला नेत्रियों को टिकट दिया जबकि कांग्रेस पार्टी ने फरीदकोट व होशियारपुर में महिला उम्मीदवार मैदान में उतारे हैंI आम आदमी पार्टी ने एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया हैI
आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…
विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के…
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…
इंडिया एआई ने 2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग…